• New product

Ujaalo Ka Safar

Select Book Type

In stock

केतकी भारतीय की कविताओं का पहला संकलन ‘उजालों का सफ़र’ को पढ़ते समय मेरे मन में एरिक फ्रॉम के सिद्धान्त घूमते रहे । यह संकलन मानो मुझे चालीस–पचास वर्ष पीछे ले गया । इस संकलन में जो निकटतम संबंधी है वही सबसे अधिक अजनबी है । केतकी भारतीय ने इस अजनबी और उसकी अजनबियत को अपनी कविताओं में बार–बार उडे़ला है । वे एक सांस्कृतिक विरासत से सम्पन्न युवती हैं जिनके भीतर का कवि अपने माध्यम से नारी–विमर्श करता प्रतीत होता है । पति–पत्नी का रिश्ता सबसे गहरा रिश्ता है । तिस पर यदि प्रेमी–प्रेमिका पति–पत्नी बन जाते हैं तो लगता है उनका दाम्पत्य–जीवन औरों से अ/िाक सुखद होगा । परन्तु इस संकलन की कविताओं की नायिका सहयात्री में किसी अजनबी को पाती है ।

You might also like