• New product

Tum Bhi To Purush Hi Ho Ishwar!

Select Book Type

In stock

स्मिता वाजपेयी की कविताएँ परम्परा में प्रवाहित मूल्यों–संवेदनाओं पर वर्तमान की पथरीली पाटों के बीच गुजरती है । इनके यहाँ स्मृतियाँ है लेकिन वह मोह नहीं है । मिलान कुन्देरा के शब्दों में वह एक ऐसी कल्पना है जो बेहद जटिल होते वर्तमान को देखने की नई दृष्टि देती है । मौजूदा दौर में लिखी जी रही कविताओं से इनकी कविताएँ इस मायने में जुदा है कि इसमें विषय वैविध्य के साथ व्यापकता और गहराई भी है । गाँवों के धान की गमक को फिर से दोहराने की बजाय यह उसके विस्थापन को स्त्री की वेदना से जोड़ती हैं । ग्रामीण चैहद्दी का अतिक्रमण कर स्मिता देह और देश के दंश को दिखाती हैं । संवेदना की डोर पकड़कर वह पेशावर में मारे गए बच्चों से भी जुड़ती हंै । इनकी कविताओं में यथार्थ के तमाम रंग हैं जो हमारे मौजूदा समय और समाज का तल्ख सच है । इनके यहां प्रेम है, प्रतिरो/ा है, आदिवासी है, गाँव है, पुरुष है लेकिन सबसे ज्यादा स्त्री की पीड़ा, प्रतिरोध और उसके अलग–अलग कोणों से व्यक्त होता ‘प्रेम’ है । एक ऐसा प्रेम जिसके फ्रेम में मनुष्यता का रक्त रंजित शिशु है । परिवार से लेकर ईश्वर (परम) के प्रति इनमें नाराजगी है जिसे समाज में स्त्री के लिए जगह बनाने की जिद के रूप में देखा जाना चाहिए । स्मिता वाजपेयी का प्रथम कविता–संग्रह ‘तुम भी तो पुरुष हो ईश्वर’ इस बात को रेखांकित करता है कि स्त्री का मतलब महज मादा नहीं है । कवयित्री के रचनात्मक सफर के लिए उठे पहले कदम का अर्थ कमजोर या लघु होना कतई नहीं होता ।

You might also like