• New product

Nepathya Ke Nayak

Select Book Type

In stock

‘नेपथ्य’ रंगमंच का वह स्थान है, जहाँ से वेषभूषा के साथ पात्र रूप रचकर मंच पर आते हैं––– अपनी भूमिका निभाते हैं । कभी–कभी नेपथ्य से वह बात भी कही जाती है जो पात्र नहीं बोलते, और जरूरी है । ‘नेपथ्य–––’ उपन्यास की विषय–वस्तु को यदि एक ही शब्द में समेटें तो वह है – जिजीविषा! एक जाति की––– एक देस की । जाति मारवाड़ी, विनय, साहस और स्वाभिमान का जटिल संवलन । जो वैसे तो रत्ती–रत्ती जोड़े पर देस पर आ पड़े तो पीढ़ियों की कमाई, जमापूँजी एक झटके में, सही हाथों को सोंपकर ‘भामाशाह’ हो जाए । बात यह कि –‘ बानियों के बेटे भीख तो नहीं माँग सकें । बनियाँ तो दुनियाँ में माया के पीछे ही पूज्या जावे है ।’

You might also like