• New product

Mati Mein Ugte Shabd

Select Book Type

In stock

‘‘जीवन के झंझावातों से जूझते–जूझते पुराने दिनों को विस्मृत कर चुकी कुसुमा आज रह–रह कर चन्दर के बारे में क्यों सोच रही है ? कहाँ होगा उसका पति ? उसे छोड़कर क्यों चला गया––– ? मात्र दो वर्ष के वैवाहिक जीवन में पत्नी को छोड़कर ऐसे भला कोई जाता है क्या––– ? अनेक प्रश्न अब तक अनुत्तरित हैं, जिनके उत्तर वह चन्दर से जानना चाहती है । किन्तु चन्दर तो अब भूली–बिसरी बात हो गया है । यदि चन्दर कहीं होगा भी तो समय के इतने लम्बे अन्तराल के पश्चात् कैसा दिखता होगा ? कहाँ होगा––– ? कितना निर्दयी हो गया था चन्दर जिसे अपने बूढ़े पिता व नवजात बेटी की भी सुधि नहीं आयी । अनेक प्रश्न उसके समक्ष खड़े होते जा रहे हैं, जिनका उत्तर वह चन्दर से जानना चाहती है, किन्तु कब–––कहाँ–––कैसे? कहाँ है चन्दर? देर रात तक मन व्याकुल रहा । स्मृतियों के झूले में झूलते–झूलते न जाने कब नींद आ गयी । सुबह कुसुमा विलम्ब से उठी । शीघ्रता से घर के कार्यों को निपटाया । बिटिया को स्कूल भेजा–––’’ इसी पुस्तक से

You might also like